नितिन हत्याकांड: पूर्व भाजपा पार्षद और उसके बेटे पर लगा गैंगस्टर, गिरोह बनाकर खौफ फैला रहे थे

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी/देहरादून
Follow us on Google News
share

बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के आरोपी और भाजपा के पूर्व पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और उसके बेटे जय बिष्ट के खिलाफ पुलिस ने ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के बल पर इलाके में खौफ फैला रहे थे।

police

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास बीते चार जनवरी की रात हुए बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के आरोपी और भाजपा के पूर्व पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और उसके बेटे जय बिष्ट के खिलाफ पुलिस ने ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपी संगठित गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के बल पर इलाके में खौफ फैला रहे थे। आरोपियों का यह गैंग मानपुर उत्तर क्षेत्र से संचालित हो रहा था। इसमें 24 साल का जय बिष्ट गैंग लीडर और उसका पिता 52 साल का अमित बिष्ट उर्फ चिंटू इस गैंग के सक्रिय सदस्य के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मारपीट, हत्या, अवैध असलहे रखने और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप भी हैं।

एमबीपीजी कॉलेज में मारपीट प्रकरण में जांच

बीते गुरुवार को एमबीपीजी कॉलेज में एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता की पिटाई एवं उसके बाद देर शाम कोतवाली में विधायक के धरने में बैठने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मामले की जांच की। कोतवाल विजय मेहता ने बताया की मामले में दोनों पक्षों से पुलिस ने बात की। उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। उस पर भी जांच की जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता समेत तीन पर भूमि धोखाधड़ी में केस

जमीन धोखाधड़ी में रायपुर थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी, उनके बेटे हर्षवर्धन सिंह नेगी और सहयोगी मोहित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक ही जमीन को दो बार बेचा और विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता की।

एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि बनगांव, द्वारा निवासी भानु प्रकाश भट्ट ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि रजत गुलाटी, संदीप गुलाटी, मयंक जेठवानी और अक्षीता भाटिया को ग्राम द्वारा में करीब सवा बीघा जमीन दिलाई थी। यह जमीन केशरवाला निवासी कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी और जौलीग्रांट निवासी मोहित कुमार से खरीदी गई थी। प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस सूरत सिंह नेगी ने कहा कि ये मुकदमा पूरी तरह से फर्जी है। मेरा उस जमीन से लेना देना ही नहीं। ना ही मैं कभी वहां गया हूं। ये फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।