वित्त मंत्री सीतारमण का फर्जी विज्ञापन, मोबाइल हैक; उत्तराखंड में साइबर ठगों ने उड़ाए 48 लाख
उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो मामलों में 48 लाख से ज्यादा की ठगी हुई है। देहरादून में कारोबारी का फोन हैक कर 24 लाख उड़ाए तो दूसरे मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी विज्ञापन दिखाकर लूटा गया।

उत्तराखंड में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ठगों ने अब आम जनता को ठगने के लिए देश के कद्दावर नेताओं और बड़े उद्योगपतियों के नाम का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ताजा मामलों में साइबर ठगों ने सूबे के एक मशहूर मिठाई कारोबारी और चमोली के एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हुए करीब 48.66 लाख रुपये की चपत लगा दी है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला केस
पहला केस देहरादून का है। यहां आनंदम स्वीट्स के मालिक आनंद स्वरूप गुप्ता निवासी नेहरू रोड, डालनवाला ने पुलिस को लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। 9 फरवरी को एक अनजान युवक ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। आरोप है कि साइबर ठगों ने उनके खाते से 24.95 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि साइबर ठगों ने एक दिन में उनके खातों से पांच विभिन्न खातों में यह धनराशि ट्रांसफार की। नौ फरवरी को उनका मोबाइल बंद हुआ जो 12 फरवरी को खुला। उन्होंने बैंक से संपर्क किया। बैंक से जानकारी मिली कि उनके खाते से धनराशि ट्रांसफर हो चुकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि आए दिन हो रही साइबर ठगी से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
वित्त मंत्री का फर्जी विज्ञापन दिखाकर लूटा
साइबर अपराधियों ने मोटे मुनाफे का लालच देकर 23.71 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मकर सिंह नेगी निवासी चमोली ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि 7 अगस्त 2025 को वह अपने घर पर फेसबुक चला रहे थे। उन्होंने एक विज्ञापन देखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में और गूगल सीईओ सुंदर पिचाई द्वारा निवेश के लिए प्रत्येक भारतीय नागरिक से 21 हजार रुपए निवेश की बात कही गई। विज्ञापन खोलने पर उसके अंत में दी गई जानकारी भरकर पंजीकरण किया।
16 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम संजय बताया और मुद्रा वन ट्रेड के बारे में बातचीत की। उन्होंने ही उन्हें डी-मेट एकाउंट से निवेस को कहक गूगल ट्रांजेक्शन से पृथ्वी राज कलीटा के एकाउंट में 21665.48 रुपए जमा करवाए। बताया कि विभिन्न बैंक खातों में 23,71,162 रुपए की धनराशि जमा करवाई गई। मकर सिंह निवासी ग्राम रामणी चमोली की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


