निहंगों ने भोजन के बहाने की पत्थरबाजी, पुलिस ने एक को दबोचा; 4 अब भी गुरुद्वारे में डटे

लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग
Follow us on Google News
share

निहंगों का 20 जून से रुद्रप्रयाग स्थित गुरुद्वारे पर कब्जा है। कम से कम पांच निहंग अभी भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। इस बीच पुलिस ने एक को दबोच लिया। गुस्से में निहंगों ने गुरुद्वारे से पत्थर बरसाए।

निहंगों ने भोजन के बहाने की पत्थरबाजी, पुलिस ने एक को दबोचा; 4 अब भी गुरुद्वारे में डटे

Nihangs Occupy Gurdwara fourth day: कर्णप्रयाग में तलवारबाजी की घटना में अपने साथियों की गिरफ्तारी से गुस्साए निहंगों का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। निहंगों का 20 जून से रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे पर कब्जा बना हुआ है। वे अपनी तीन मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। इस बीच गुरुद्वारे में तीसरे दिन निहंगों ने जमकर बवाल काटा और पथराव किया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दरअसल, भोजन लेने के बहाने निहंगों ने पथराव किया। एक निहंग को पुलिस ने दबोच लिया है।

जानकारी के अनुसार, खाना लेने के लिए दो निहंग गुरुद्वारे की छत से अपने हथियारों के साथ नीचे के परिसर में आए। एक खाना ले जाने का प्रयास कर रहा था जबकि दूसरा सुरक्षा में तलवार चलाने लगा। इस बीच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खाना ले जा रहे निहंग को पकड़ लिया जबकि दूसरा निहंग सिख भागने में सफल रहा।

गुस्साए निहंगों ने छत से ईंट और पत्थर बरसाए

इस दौरान छत पर खड़े अन्य निहंगों ने ईंट और पत्थर की बरसात की, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि इस घटनाक्रम में किसी को चोट नहीं आई। वहीं गुरुद्वारे परिसर में पुलिस और आईटीबीपी तैनात है। चार निहंग अभी भी गुरुद्वारे की छत पर जमे हुए हैं। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि छत पर चढ़े तो गंभीर परिणाम होंगे।

गुरुद्वारे में तनावपूर्ण हालात, श्रद्धालु नहीं पहुंचे

उधर बीते तीन दिनों से निहंग घटनाक्रम के चलते नगरासू बाजार में भी सिख श्रद्धालु कम रूक रहे हैं। नगरासू गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंगर लेने के लिए पहुंचते हैं,लेकिन पिछले कुछ दिनों से माहौल खराब होने के कारण लोग कम आ रहे हैं। सोमवार को गुरुद्वारे में श्रद्धालु नहीं पहुंचे।

सीएम धामी बोले- बिना भेदभाव कार्रवाई की जाएगी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि नगरासू गुरुद्वारा में निहंगों के मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उत्तराखंड देवभूमि है। सभी धर्मों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है।

क्रॉस मुकदमा दर्ज

कर्णप्रयाग में बीते 16 जून को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के झगड़े में क्राॅस केस दर्ज हो गया है। पुलिस मुख्यालय में सिख पक्ष के लोग डीजीपी से मिले तो दोनों पक्षों की जांच को चमोली जिले से हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया गया है। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में आगे की जांच होगी।

सचिव गृह ने रिपोर्ट मांगी

नगरासू मामले में शासन ने पुलिस मुख्यालय से पूरे घटनाक्रम की व्यापक रिपोर्ट तलब की है। सचिव गृह शैलेश बगोली ने बताया कि पीएचक्यू से शुरुआत से लेकर अब तक के तथ्यों को जांच में शामिल करने को कहा गया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।