नई टिहरी: अंगीठी ने छीन ली 4 साल की मासूम की जान, मां की हालत भी गंभीर

Jan 19, 2026 08:46 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share

पुलिस आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल लेकर गई जहां आर्या को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है। मोनिका को प्राथमिक ईलाज के बाद डॉक्टरों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

नई टिहरी: अंगीठी ने छीन ली 4 साल की मासूम की जान, मां की हालत भी गंभीर

नई टिहरी की कोटी कॉलोनी एरिया स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में अंगीठी के धुएं ने 4 साल की बच्ची की जान ले ली। बच्ची के साथ सो रही मां की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। दरअसल पड़ोसियों ने पाया कि सीआईएसएफ में तैनात कांस्टेबल गणेश पाल्वे के घर का दरवाजा बंद है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पड़ोसियों ने बाहर से ही आवाज लगाई मगर अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। ऐसे में पड़ोसियों को शक हुआ तो पुलिस को कॉल कर सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी तो पाया कि 37 वर्षीय मोनिका गणेश पाल्वे और 4 वर्षीय बेटी आर्या पाल्वे बिस्तर पर बेहोश पड़ी मिलीं। पुलिस आनन-फानन में दोनों को नजदीकी जिला अस्पताल लेकर गई जहां आर्या को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया गया वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है। मोनिका को प्राथमिक ईलाज के बाद डॉक्टरों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

बच्ची की मौत उसके धुएं से दम घुटने के कारण हुई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

धुएं से दम घुटने के कारण हुई मौत

पुलिस के मुताबिक सीआईएसएफ में तैनात कांस्टेबल गणेश पाल्वे महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं। घटना के वक्त वे देहरादून में अपना इलाज करवा रहे थे। कमरे में मौजूद कोयले की अंगीठी से संकेत मिलता है कि बच्ची की मौत उसके धुएं से दम घुटने के कारण हुई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

कोई विषैला पदार्थ नहीं मिला

वहीं कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया है कि कमरे से कोई विषैला पदार्थ नहीं मिला है और न ही कोई सुसाइड नोट। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है और वे नई टिहरी पहुंच चुके हैं।

गैस जानलेवा साबित हो जाती है

आपको बता दें कि कोयलों को जलाने पर उनसे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है। अगर जलते कोयलों को बंद कमरे में काफी देर तक रखते हैं तो ये गैस जानलेवा साबित हो जाता है। ठंड के दिनों में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।