
बॉर्डर पर ढील मिली तो भारत की ओर दौड़ने लगे नेपाली नागरिक, खचाखच भीड़
India Nepal Border News: नेपाल में हिंसा को आज चार दिन हो गए हैं। अभी तक वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुरुवार को नेपाल सीमा पर थोड़ी ढिलाई मिली तो नेपाली नागरिक भारत की ओर तेजी से बढ़े। उन्होंने बाजारों में खरीददारी की। पुल पर लंबी कतारें लग गई हैं।
India Nepal Border News: नेपाल में भयानक हिंसा और आगजनी का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। पड़ोसी देश में बंदी और विद्रोह के बीच सीमावर्ती भारतीय बाजार नेपाली नागरिकों के लिए राहत का केंद्र बन गए हैं। गुरुवार को सीमा पर ढील मिलने से बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारत की ओर आने लगे। झूला पुल पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और झूलाघाट से लगी सीमाओं पर गुरुवार को आवाजाही में थोड़ी देर के लिए ढील दी गई, जिसके चलते बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक दौड़े-दौड़े भारत पहुंचे। दोनों झूला पुलों पर भारत में प्रवेश के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।
नेपाल के बाजार बंद रहने के कारण वहां के लोगों को जरूरी सामान, दवाइयां, राशन और सब्जी खरीदने में कठिनाई हो रही थी। ऐसे में उन्होंने भारत के बाजारों का रुख किया। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सभी नागरिकों की आईडी चेक की और रजिस्टर में डिटेल दर्ज कराकर आवाजाही की अनुमति दी।
वहीं, चम्पावत जिले की बनबसा और टनकपुर सीमा पर सुरक्षा सख्ती बरकरार रही। यहां नेपाल के नागरिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते बनबसा बाजार में सन्नाटा रहा। हालांकि, नेपाल के महेंद्रनगर में कर्फ्यू में ढील मिलने से वहां के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


