SIR ने बढ़ा दी टेंशन! नेपाल से ब्याहकर भारत में आईं बहुएं कैसे बनेंगी वोटर; 8 जून से सत्यापन
नेपाल से ब्याहकर भारत आईं बहुओं के सामने एसआईआर का संकट पैदा हो गया है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में 8 जून से सत्यापन शुरू होना है।

निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने नेपाल मूल की विवाहित महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में वर्षों से मतदान कर रही ऐसी महिलाओं के सामने अब आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रक्रिया में व्यावहारिक समाधान नहीं निकाला गया तो कई महिलाएं मतदाता सूची से बाहर हो सकती हैं।
जिले में आठ जून से एसआईआर अभियान शुरू होना है। अभियान के तहत मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल से विवाह कर भारत आई महिलाओं के लिए मायके पक्ष से संबंधित दस्तावेज या मतदाता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना आसान नहीं है। ऐसे में उन्हें भविष्य में मतदाता सूची में नाम बनाए रखने को लेकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से रोटी-बेटी का संबंध रहा है। सीमांत में दशकों से नेपाल की युवतियों का विवाह भारत में होता आया है। उन्होंने सरकार से नागरिकता और दस्तावेजी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।
बीएलए नियुक्ति में भाजपा आगे
पिथौरागढ़। एसआईआर अभियान के तहत राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जा रहे हैं। जिले के 611 मतदेय स्थलों पर भाजपा ने सभी 611 बीएलए नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस ने 410 और बसपा ने दो बीएलए नियुक्त किए हैं।
सीमा क्षेत्रों में अधिक हैं नेपाली मूल की बहुएं
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा के झूलाघाट, धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट और अस्कोट क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नेपाली मूल की महिलाएं विवाह के बाद भारतीय परिवारों में हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में ऐसे वैवाहिक संबंध स्थापित होते हैं। एसआईआर अभियान की जानकारी मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता बढ़ गई है।
15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची छपेगी
पिथौरागढ़। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित होगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। निस्तारण की प्रक्रिया 11 सितंबर तक चलेगी और अंतिम निर्वाचक नामावली 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
93.89% मतदाताओं का सत्यापन पूरा
पिथौरागढ़। जिले के 3,68,933 मतदाताओं में से 3,46,404 का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 93.89 प्रतिशत है। धारचूला विधानसभा क्षेत्र में 94 प्रतिशत, डीडीहाट में 96.97 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 92.14 प्रतिशत और गंगोलीहाट में 93.02 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है।
एसआईआर की समीक्षा
पिथौरागढ़। डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसआईआर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासन के अनुसार आठ जून से सात जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित और एकत्र करेंगे। इस चरण में कोई दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड केवल पहचान के प्रमाण के रूप में मान्य होगा, नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं। मतदाताओं के लिए आधार संख्या देना भी पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा।
पिथौरागढ़ एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर की प्रक्रिया की जा रही है। नेपाल से विवाह कर आई महिलाओं के संबंध में जानकारी मिली है। मतदाता वही बन सकता है जो भारत का नागरिक हो। आयोग ने 12 प्रकार के दस्तावेजों को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। दस्तावेजों के आधार पर एआरओ स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


