मोदी के काम घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, उत्तराखंड में 1 दिन पहले शुरू होगा ‘सेवा संकल्प’ अभियान

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Narendra Modi 25 years journey: भाजपा आगामी 17 सितंबर से देशभर में मोदी के सीएम-पीएम रहते कामों को घर-घर पहुंचाएगी। उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत 1 दिन पहले 16 सितंबर से हो रही है।

Narendra Modi 25 years journey
मोदी के पीएम-सीएम रहते कामों को भाजपा घर-घर पहुंचाएगी

Narendra Modi 25 years journey: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से देशभर में भाजपा विशेष अभियान शुरू कर रही है। इसमें मोदी के पीएम-सीएम रहते 25 वर्ष के काम को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि उत्तराखंड में इसकी शुरुआत एक दिन पहले से हो रही है। भाजपा पूरे उत्तराखंड में 16 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। सेवा संकल्प अभियान की वर्कशॉप में धामी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के साथ सबको मिलकर सेवाकार्य भी आगे बढ़ाने हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ने शरीर के रोम-रोम व हर क्षण को राष्ट्र को समर्पित किया है। सात अक्तूबर को सीएम और पीएम पद पर रहते हुए उनकी देश सेवा का सफर 25वें वर्ष में पहुंच जाएगा। उनके हर फैसले में देशहित सर्वोपरि है।

क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि मोदी ने अपनी जीवनचर्या से साबित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, सेवा का माध्यम है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि हमेशा की तरह इस अभियान में भी प्रदेश संगठन देश में अव्वल रहेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जिस विकास को देखने का सपना देश देखता था, आज वह मोदी के नेतृत्व में साकार होता नजर आ रहा है।

धामी के जन्मदिन से शुरू होगा अभियान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर सेवा अभियान शुरू होगा। उत्तराखंड में यह अभियान 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन से शुरू होगा। क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि आज देश के हर बड़े साहसिक निर्णय में उत्तराखंड का जिक्र आता है। इन्हीं साहसिक निर्णयों से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

सेवा अभियान में ये होंगे कार्यक्रम

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि सेवा अभियान में कुल 13 कार्यक्रम होंगे। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज आदि शामिल हैं।

‘राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है मन की बात’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुआंवाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आमजन को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया है। ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ के संकल्प को जनआंदोलन बनाने का आह्वान युवाओं को नई दिशा देने वाला है। नशामुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं। इससे स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित युवा शक्ति को भी नई ऊर्जा मिलेगी। धामी ने कहा कि ‘मन की बात’ से देशभर में सामान्य लोगों के असाधारण काम सामने आ रहे हैं। इससे ऐसे लोगों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है और दूसरों को भी सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा मिल रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़मोदी के काम घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, उत्तराखंड में 1 दिन पहले शुरू होगा अभियान