Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Nanda Devi Reserve Fires from 5 Days IAF Launches Bambi Bucket Operation
नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के जंगल 5 दिन से धधक रहे, वायुसेना चलाएगी 'बाम्बी बकेट' ऑपरेशन

नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के जंगल 5 दिन से धधक रहे, वायुसेना चलाएगी 'बाम्बी बकेट' ऑपरेशन

संक्षेप:

नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के जंगल पिछले पांच दिन से धधक रहे हैं। गुरुवार सुबह वायुसेना वनाग्नि बुझाने के लिए पहुंच चुकी है। हालांकि अभी वन विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है और फिर सेना ऑपरेशन ‘बाम्बी बकेट’ ऑपरेशन शुरू करेगी।

Jan 15, 2026 01:23 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nanda Devi Forest FIre: चमोली जिले के प्रसिद्ध नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व और फूलों की घाटी के पास के जंगल पिछले पांच दिन से धधक रहे हैं। भीषण आग बुझाने में मदद को अब वायुसेना भी पहुंच चुकी है। जमीनी रास्ते से पहुंचना नामुमकिन देख अब सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर 'बाम्बी बकेट' के जरिए आसमान से पानी बरसाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किए जाएंगे। हालांकि अभी वायुसेना ने ऑपरेशन ‘बाम्बी बकेट’ ऑपरेशन शुरू नहीं किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीते नौ जनवरी को नंदा देवी नेशनल पार्क के पेनखंडा इलाके और भ्यूंडार रेंज की पहाड़ियों पर लगी थी। यह क्षेत्र करीब 11,500 से 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा नदियों के बीच की खड़ी ढलानों और फिसलन भरे रास्तों के कारण वन विभाग की टीमें और एसडीआरएफ भी मौके पर नहीं पहुंच पा रही थीं। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शासन को हेलीकॉप्टर की मांग भेजी थी।

ये भी पढ़ें:फूलों की घाटी से सटे जंगलों में भड़की आग बेकाबू, वायुसेना से मांगी मदद
ये भी पढ़ें:निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड को पहला स्थान, CM धामी बोले- गर्व का क्षण
ये भी पढ़ें:गुड़िया तोड़कर बेटी को शिकार बनाया, वीडियो कॉल करके कपड़े उतरवाता था वहशी बाप

वायुसेना के एमआई-17 संभालेंगे कमान

इसके बाद भारतीय वायुसेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर लेकर पहुंची है। हेलीकॉप्टर 'बाम्बी बकेट' से लैस है। बकेट (बाल्टी) में एक बार में 2,500 से 3,000 लीटर पानी ले जाने की क्षमता है। हेलीकॉप्टर पास की किसी नदी या झील से पानी भरकर प्रभावित क्षेत्र के ऊपर छिड़काव करेगा।

वायुसेना को स्टैंड बाय में रखा

उप जिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वन विभाग से हुई उनकी वार्ता के अनुसार वायु सेवा का एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ पहुंचा तो है लेकिन उसे अभी स्टैंड बाय में रखा गया है अभी वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने आग बुझाने का जो ऑपरेशन है वह शुरू नहीं किया है अभी आपदा प्रबंधन के हेली के द्वारा सर्वे ही किया जा रहा है।

दो से तीन दिन रहेगा आईएएफ हेलिकॉप्टर

जोशीमठ में तैनात भारतीय वायु सेना का हेलिकॉप्टर यहां 2-3 दिनों तक रहेगा और भारतीय सेना के कार्यों में सहयोग कर रहा है। वनाग्नि क्षेत्र का सर्वे किया गया है, लेकिन अभी तक आग में बमबी बकेट से पानी नहीं डाला गया है। वन क्षेत्राधिकारी चेतना कंडपाल ने विंग कमांडर दीपक रहेजा से इस संबंध में वार्ता की है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।