'बेरोजगार' चोर की शराब को देख बदली नीयत, पुलिस के बजाय पहुंच गया नशा मुक्ति केंद्र

Mar 04, 2026 11:38 am ISTGaurav Kala नैनीताल
share Share
Follow Us on

घटना नैनीताल की है। सेंधमारी में थक-हारकर चोर जब किचन पहुंचा, तो वहां उसे एक ऐसी ‘तिजोरी’ मिली जिसने उसका इरादा ही बदल दिया। सामने शराब की बोतल रखी थी। पूरी बोतल गटककर वह वहीं सो गया।

'बेरोजगार' चोर की शराब को देख बदली नीयत, पुलिस के बजाय पहुंच गया नशा मुक्ति केंद्र

कहते हैं शराब इंसान की नीयत और रास्ता दोनों बदल देती है। उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल में होली से पहले की रात कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां अयारपाटा क्षेत्र में जब चोरी की नीयत से घुसा एक युवक शराब पीकर होमस्टे के भीतर ही गहरी नींद में सो गया। सुबह मालिक और कर्मचारियों ने उसे पकड़ा तो मामला थाने के बजाय सीधे नशा मुक्ति केंद्र पहुंच गया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अयारपाटा निवासी प्रदीप बोरा अपने घर के पास संचालित होमस्टे को सोमवार रात ताला लगाकर बेफिक्र हो घर चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे एक युवक ने होमस्टे में सेंधमारी कर दी। उसने कमरों की तलाशी ली, अलमारियां खंगालीं, लेकिन कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा। इसी दौरान किचन में उसे शराब की बोतल दिखाई दी। इसके बाद चोरी का इरादा बदल गया और युवक ने वहीं बैठकर शराब की महफिल जमा दी और अकेले ही पूरी बोतल गटक गया।

सुबह बेसुध हालत में मिला

पुलिस के मुताबिक युवक ने रात भर अकेले ही शराब पी और नशा अधिक होने पर होमस्टे के भीतर ही सो गया। सुबह जब प्रदीप बोरा और कर्मचारी होमस्टे पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर चौंक गए। अंदर एक अनजान युवक बेसुध हालत में सोता मिला। उसे जगाने का प्रयास किया वो युवक शर्मिंदा होने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगा।

बेरोजगार और नशे का आदी निकला चोर

सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की तहरीर मल्लीताल कोतवाली में दी गई। बाद में युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी है और बेरोजगार है।

थाने के बजाय नशा मुक्ति केंद्र भेजा

पुलिस के अनुसार, स्ट्रॉबेरी लॉज निवासी 33 वर्षीय राकेश कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। साथ ही उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है। एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि युवक की स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसे सुधारात्मक कदम के तहत नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।

घटना दिन भर शहर में चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण युवक वहीं बेसुध हो गया, जबकि परिजन इसे उसकी लत का परिणाम बता रहे हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।