Nainital News: दौड़ में विजय, जानकी और शौर्य सबसे तेज
Nainital News: भीमताल में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बालक और बालिका वर्ग की दौड़ों में विजेताओं का नाम भी घोषित किया गया।

Nainital News: भीमताल। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में न्याय पंचायत थपलिया महरागांव की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्गा दत्त पलड़िया और प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जितेंद्र चनौतिया, हेमा पांडेय सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित हुईं। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में विजय पहले, कमल दूसरे और हर्षित तीसरे स्थान पर रहे, जबकि 600 मीटर दौड़ में विजय पहले, कमल दूसरे और हर्षित तीसरे स्थान पर रहे।
कबड्डी में नौकुचियाताल पहले और जंगलियागांव दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में जानकी पहले, सरिता दूसरे और जिया तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 की 400 मीटर दौड़ में शौर्य पहले, प्रियांशु दूसरे और गजेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।


