ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालयुवा कांग्रेस को किसान विरोधी कानून बर्दाश्त नहीं

युवा कांग्रेस को किसान विरोधी कानून बर्दाश्त नहीं

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी...

युवा कांग्रेस को किसान विरोधी कानून बर्दाश्त नहीं
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 05 Dec 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग की है।

मल्लीताल पंत पार्क में हुई सभा में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि देश का किसान प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य कर अनाज पैदा करता है। उसके साथ होने वाले किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के सहयोग के लिए तैयार हैं। यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के कारण आज किसान सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान सूरज पांडे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, नगर अध्यक्ष संजय कुमार, सौरभ रावत, रवींद्र राठौर, राजू टांक, शेखर साह, पंकज बिष्ट, अंकित आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें