ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालअल्मोड़ा में सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड

अल्मोड़ा में सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड

अल्मोड़ा में इन दिनों सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जारी है। न्यूनतम तामपान माइनस से नीचे चल रहा है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि, दिन में...

अल्मोड़ा में सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 02 Feb 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में इन दिनों सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जारी है। न्यूनतम तामपान माइनस से नीचे चल रहा है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली है।

मंगलवार को भी जिला मुख्यालय समेत आस-पास के क्षेत्रों में पाला गिरा रहा, देर तक धूंध छाई रही। जिसके चलते सुबह काफी ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहा। चटख धूप खिली रही। जिसका लोगों ने जमकर आंनद लिया। लोग घरों की छतों और पार्कों में बैठकर धूप का आंनद लेते हुए दिखाई दिए। दिनभर मौसम साफ रहने का असर बाजार में भी देखने को मिला। दिनभर धूप खिली रहने से बाजार में भी लोगों रौनक रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 17 डिग्री और न्यूनतम तामपान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, इधर देर शाम को चल रही ठंडी हवाओं के चलते एकाएक शाम को ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें