विश्व उपभोक्ता दिवस पर किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

भीमताल में शुक्रवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई, जिसमें महिला कांस्टेबल कविता पुनेठा ने ग्रामीणों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी।

विश्व उपभोक्ता दिवस पर किया जागरूक

भीमताल। नगर के पांडेगांव क्षेत्र के पंचायत भवन में शुक्रवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल ने ग्रामीणों से कहा कि विश्व उपभोक्ता अधिकार और संरक्षण को बनाए रखने की आवश्यकता है। यह दिन सभी उपभोक्ताओं के मूलभूत अधिकारों को बढ़ावा देने और उन अधिकारों का सम्मान और संरक्षण सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में पीड़ित प्रतिकर योजना के विषय में भी जागरूक किया गया। भीमताल थाने से महिला कांस्टेबल कविता पुनेठा ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के विषय पर जानकारी साझा की और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के लिए मना किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।