ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालसौड़ गांव में भालू के हमले से महिला घायल

सौड़ गांव में भालू के हमले से महिला घायल

नगर के समीपवर्ती गांव सौड़ में रविवार को जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल...

सौड़ गांव में भालू के हमले से महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 17 Nov 2019 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के समीपवर्ती गांव सौड़ में रविवार को जंगल में घास काटने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सौड़ गांव के तोनियां तोक निवासी गंगा देवी (40) पत्नी डूंगर बिष्ट गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने समीप के जंगल में गई थी। इस दौरान भालू ने अचानकर गंगा पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंगा के साथ जंगल गई भगवती देवी व विद्या देवी ने साहस का परिचय देते हुए पत्थरों से किसी तरह भालू को भगाया। इसके बाद ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत में सुधार है। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी है। उन्होंने क्षेत्र में वन्य जीवों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें