नैनीताल में दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज
नगर में शनिवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से नगर का मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन बाद में नगर की पहाड़ियों से कोहरा नगर में प्रवेश कर...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 01 Aug 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें
नगर में शनिवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से नगर का मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन बाद में नगर की पहाड़ियों से कोहरा नगर में प्रवेश कर गया। शाम में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन फिर धूप निकल आई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे के भीतर 4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस बीच नैनीझील से लगातार हो रही एक इंच की पानी की निकासी के बाद शनिवार को जलस्तर 10 फीट डेढ़ इंच रिकार्ड किया गया है।