Nainital News: खैराली-बूंगा सड़क निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: खैराली बूंगा के ग्रामीणों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में देरी को लेकर नाराजगी है। सांसद अजय भट्ट और मंत्री सतपाल महाराज को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि अगर कार्य नहीं शुरू हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।

खैराली-बूंगा सड़क निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
खैराली-बूंगा सड़क निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के खैराली बूंगा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण नंदन बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को शिकायत भेजकर विभागीय लापरवाही और निर्माण में हो रही देरी पर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बिना ग्रामीणों की सहमति और जानकारी के एकतरफा सर्वे कर पूर्व में हुए वास्तविक सर्वे को बदल दिया, जिससे क्षेत्र में असंतोष फैल गया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी और सहमति से दोबारा पारदर्शी तरीके से सर्वे किया। अधिकारियों ने बताया कि नई सर्वे रिपोर्ट जल्द केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। उनका कहना है कि सड़क सुविधा के अभाव में खेती बंजर होती जा रही है और लोग पलायन के लिए मजबूर हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अंतिम सर्वे के आधार पर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया, तो क्षेत्रवासी सरकार और विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।