Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsVijaya Ekadashi Vrat on February 13 Worship Lord Vishnu for Victory and Prosperity
विजया एकादशी व्रत 13 को मनाया जाएगा

विजया एकादशी व्रत 13 को मनाया जाएगा

संक्षेप:

विजया एकादशी व्रत 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार एकादशी तिथि दोपहर 2:26 बजे तक रहेगी। यह व्रत धार्मिक दृष्टि से फलदायी माना गया है, जिसमें श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

Feb 09, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल। विजया एकादशी व्रत 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने, जीवन की बाधाओं को दूर करने और शत्रुओं पर विजय पाने को किया जाता है। पंडित जोशी के अनुसार एकादशी तिथि दोपहर 2:26 बजे तक रहेगी, जबकि मूल नक्षत्र शाम 4:13 बजे तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगे। धार्मिक दृष्टि से विजया एकादशी का व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है और श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें