हिमशिखर लोकोत्सव में झलकी सांस्कृतिक विरासत
नैनीताल में सोमवार को हिमशिखर लोकोत्सव के तहत श्री राम सेवक सभा में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज साह, प्रो. ललित तिवारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। पारंपरिक पहाड़ी गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
नैनीताल, संवाददाता। हिमशिखर लोकोत्सव के तहत सोमवार को श्री राम सेवक सभा प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन सेंट्रल नोडल एजेंसी, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आरोह सांस्कृतिक कला समिति नैनीताल की ओर से किया गया।शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, प्रो. ललित तिवारी, विमल चौधरी, केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के प्रतिनिधियों ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मासी का फूला वंदना, ओ लाली हो, ये कैसे बबाल हो गयो, गांगुली लसकमर, सोकनी दर मानु, ओ हिमाला का छु, जलेबी को डब्बा, छम-छम बाजीली, ओ भीना और मैं तेरी चंदा तू मेरी चकोर जैसे पारंपरिक पहाड़ी गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
दीपा, अजय, शुभम, मोनिका, पवन, महेश, हेम, पीयूष, सुमित, माही और पीहू ने अपनी प्रस्तुति दी। गायन में मोनिका और अजय कुमार, ढोलक पर संजू तथा सिंथेसाइज़र पर शुभम ने संगत दी। संचालन समिति की अध्यक्ष रीना आर्या, दिलावर सिराज ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


