Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsVandalism of Mahatma Gandhi Statue in Nainital Public Outrage
डांठ में गांधी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान
नैनीताल में तल्लीताल डांठ चौराहे पर महात्मा गांधी की नई प्रतिमा को अराजकतत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रतिमा पर चढ़कर चरखे की तारें क्षतिग्रस्त कर दी। स्थानीय...
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालWed, 10 Sep 2025 07:52 PM

नैनीताल। तल्लीताल डांठ चौराहे पर स्थापित महात्मा गांधी की नई प्रतिमा को अराजकतत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों शहर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों और लोगों के प्रतिमा पर चढ़कर चरखे में लगी तारें क्षतिग्रस्त कर दी थी। लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने बताया कि मूर्ति की सुंदरता को नुकसान पहुंचा है। जो लोग इस प्रकार से नुकसान पहुंचाते हैं, प्रशासन की ओर से उनका चालान करना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




