खैरना की प्रियांशी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
गरमपानी की प्रियांशी साह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया। प्रियांशी ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में राज्य में 11वां स्थान प्राप्त किया। उनके पिता का...
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSun, 12 Oct 2025 11:35 AM

गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के खैरना निवासी प्रियांशी साह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शनिवार को देहरादून में एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किए गए। प्रियांशी साह द्वारा हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में राज्य में 11वां स्थान प्राप्त किया था। उनके पिता संतोष साह का पिछले वर्ष निधन हो गया था|प्रियांशी द्वारा अपनी कड़ी मेहनत के बल पर राज्य में 11वा स्थान प्राप्त किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




