इंटर-हाईस्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित
भवाली के बीआरसी मेहरागांव में उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के 24 से अधिक मेधावियों को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इन मेधावियों को उनके बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी।
भवाली, संवाददाता। बीआरसी मेहरागांव में मंगलवार को उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के 24 से अधिक मेधावियों को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने कहा, कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और जीवन में सफलता का मजबूत आधार है। इस दौरान इंटरमीडिएट में आसिफा, जिया जीना, संकल्प ध्यानी, प्रियंका, हिमांशु, माही, वैष्णवी, सरिता, मानसी, मनीषा और बीना को सम्मानित किया गया। वहीं, हाईस्कूल में हिमानी, एकता, ललित, दिव्यांशु, नेहा, रोहित, दिव्यांशी, प्रियंका, कशिश, अंकित, राधा, मानसी को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चौहान ने बताया कि प्रोत्साहन राशि मेधावियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
यहां प्रधानाचार्य जीआईसी नौकुचियाताल गोपाल स्वरूप कोहली, प्रधानाचार्य जीजीआईसी भीमताल इला गैरा, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल, प्रदीप उपाध्याय, माया, डीएन जोशी, योगेश जोशी, गोपाल गुणवंत, नीलम मलवाल, जया पंत, अनीता साह, बलवंत ह्यांकी, महेंद्र, प्रकाश पांडेय रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


