Nainital News: अधिवक्ता उत्तम सिंह भाकुनी के निधन पर शोक जताया
हिन्दुस्तान, नैनीताल
Nainital News: नैनीताल में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह भाकुनी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। 90 वर्षीय भाकुनी का निधन कौसानी स्थित उनके पैतृक निवास पर हुआ था। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके परिवार को संबल दिया।

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन कर वरिष्ठ अधिवक्ता व बार सदस्य 90 वर्षीय उत्तम सिंह भाकुनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनका विगत दिवस कौसानी स्थित पैतृक निवास पर निधन हो गया था। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की। यहां हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरव अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एमएस पाल, भुवनेश जोशी, एमसी पंत, डीएस मेहता, एमएस बिष्ट, राम सिंह सम्मल, पीएस सौन, राजेश शर्मा, सुनीति भट्ट, टीपीएस टाकुली, बीएम पिंगल, कान्ती शर्मा, भूपेंद्र सिंह कोरंगा आदि रहे।


