जनगणना 2026 के पहले चरण को कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Apr 06, 2026 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

नैनीताल जिले में 25 अप्रैल से शुरू होने वाले जनगणना कार्य के पहले चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न स्थानों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 311 में से 295 प्रगणक और सुपरवाइजर शामिल हुए। डिजिटल ऐप के माध्यम से मकानों की सूचीकरण और गणना की प्रक्रिया पर जोर दिया गया।

जनगणना 2026 के पहले चरण को कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

नैनीताल, संवाददाता। आगामी 25 अप्रैल से शुरू होने वाले जनगणना कार्य के प्रथम चरण के तहत जिले के सभी तहसील एवं नगर क्षेत्रों में कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सम्पन्न कराया गया। नैनीताल नगरीय क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य संपत्ति विभाग के सभागार में अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसके अलावा भीमताल, धारी और रामनगर सहित अन्य स्थानों पर भी जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एडीएम ने जानकारी दी कि प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण करते हुए उनकी गणना की जाएगी। यह पूरा कार्य डिजिटल ऐप के माध्यम से संपन्न होगा।

उन्होंने संस्थागत एवं गैर-संस्थागत परिवारों की पहचान और मकानों के चिह्नीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। भीमताल स्थित शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य सुरेश कुमार की उपस्थिति में प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जबकि शिक्षा भवन नैनीताल में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शिक्षा भवन में आयोजित प्रशिक्षण में आंकड़ों की सटीकता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा भवन में कमल सिंह मेहरा (सहायक जनगणना चार्ज), अपर सांख्यिकी अधिकारी, अर्थ एवं संख्या विभाग की देखरेख में संचालित किया गया। वहीं, डाइट भीमताल में अक्षत भट्ट (चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार नैनीताल), मास्टर ट्रेनर ज्योतिर्मय मिश्रा और संजय गुरुरानी की देखरेख में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 311 में से 295 प्रगणक और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।