नैनीताल में पारिवारिक कलह के बाद युवक ने की आत्महत्या
नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते 36 वर्षीय हेम कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद के बाद हेम ने रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह बच्चों ने पिता को लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नैनीताल, संवाददाता। शहर के सात नंबर क्षेत्र में शनिवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह बच्चों ने पिता को कमरे में छत की बल्ली से रस्सी के सहारे लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजन उसे नीचे उतारकर बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सात नंबर निवासी 36 वर्षीय हेम कुमार मजदूरी का कार्य करता था। शाम को घर पहुंचने पर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हाथ उठाने से आहत पत्नी घर छोड़कर चली गई। देर रात तक हेम ने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
इससे परेशान होकर उसने रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह बच्चों ने पिता को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन और पड़ोसी उसे को नीचे उतारते हुए अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि कमरे में नायलॉन की रस्सी के सहारे शव छत की बल्ली से लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



