खैरना में रोके गए भारी वाहन
शनिवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर जाम लग गया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी। स्थिति सामान्य होने पर रात 8 बजे के बाद वाहनों को रवाना किया गया।

गरमपानी। कैंची धाम में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी। रानीखेत और अल्मोड़ा की ओर से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को खैरना में सड़क किनारे रोक दिया, ताकि छोटे वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो। इस संबंध में चौकी इंचार्ज रमेश पंत ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन रही है। यातायात को सामान्य रखने के लिए बड़े और भारी वाहनों को फिलहाल खैरना में रोका गया।
रात 8 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर भारी वाहनों को बारी-बारी से रवाना किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


