पास लेने को लेकर बस और ट्रक चालक में विवाद

Feb 28, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

गरमपानी में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को शांति देवी मंदिर के सामने बस और ट्रक चालक के बीच पास लेने को लेकर विवाद हो गया। बहस हाथापाई में बदल गई, जिससे दोनों वाहन सड़क पर खड़े हो गए और यातायात बाधित हो गया। हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पास लेने को लेकर बस और ट्रक चालक में विवाद

गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांति देवी मंदिर के सामने शनिवार को पास लेने को लेकर बस और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। संकरे मार्ग पर वाहन पास न होने को लेकर शुरू हुई कहासुनी, हाथापाई तक पहुंच गई। विवाद के चलते दोनों वाहन बीच सड़क पर ही खड़े हो गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। जिससे यात्रियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों चालकों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को शांत कराया। काफी देर चली बहस के बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।