ट्रेड्स कप हॉकी: उद्घाटन मुकाबले में रुद्रपुर ने आगरा को हराया
नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के डीएसए मैदान में ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गुरुवार को उद्घाटन मुकाबले में ऊधमसिंह नगर हॉकी अक
नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के डीएसए मैदान में ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गुरुवार को उद्घाटन मुकाबले में ऊधमसिंह नगर हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने सुखजीवन हॉकी क्लब आगरा को 3-1 पराजित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ऊधमसिंह नगर हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। पहले हाफ तक रुद्रपुर की टीम 2-1 की बढ़त बनाए रही। हाफ टाइम के बाद रुद्रपुर ने एक और गोल दागकर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया। रेफरी मनीष द्विवेदी, रवि जायसवाल रहे।
तकनीकी समिति में रोहित साह, राजेश साह, दीपक साह, ललित साह, कैलाश बोरा रहे। उद्घोषक मनोज कुमार रहे। आज शुक्रवार को कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत-चांदपुर हॉकी क्लब, सीबी क्लब ग्वालियर-काशीपुर 11 और डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर-प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बताते हुए, गौरवशाली क्षण करार दिया।प्रतियोगिता से पहले तल्लीताल रोडवेज स्टेशन से झांकी निकाली गई। जिसमें ओलंपियन राजेंद्र रावत और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट, ललित साह भी शामिल रहे। झांकी में सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट जेवियर्स, बिशप शॉ, शहीद मेजर राजेश अधिकारी राइंका, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के बच्चों समेत छोलिया दल, पुलिस बैंड और सांस्कृतिक दलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डीएसए मैदान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां विधायक सरिता आर्या, दर्जाधारी दिनेश आर्य, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह, डॉ. मनोज बिष्ट, बिशन सिंह मेहता, शैलेंद्र बर्गली, पवन खनायत, रवि जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, करन सती, शैलेंद्र बिष्ट, करन शाह, भगवत रावत, गजाला कमाल, रमेश प्रसाद, मनोज जगाती, रमेश पवार, कमलेश आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


