स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करें पर्यटक : डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

डीएम ललित मोहन रयाल ने जिले में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं, प्रवासियों एवं अतिथियों से यातायात नियमों का पालन करने व स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं

स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करें पर्यटक : डीएम

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम ललित मोहन रयाल ने जिले में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं, प्रवासियों एवं अतिथियों से यातायात नियमों का पालन करने व स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करने की अपील की है।कहा कि बढ़ती पर्यटक गतिविधियों को देखते हुए सभी आगंतुकों का दायित्व है, कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अनियोजित ढंग से खड़ा न करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

ऐसे में पर्यटक प्रशासन का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने पर्यटकों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक मूल्यों को अपनाने और उनका सम्मान करने का भी आग्रह किया। कहा कि देवभूमि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और अतिथि सत्कार के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखती है। पर्यटक यहां के प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेने के साथ-साथ अपने साथ सकारात्मक अनुभव और अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। डीएम ने जिला प्रशासन सहित पुलिस, परिवहन, नगर निकाय, जिला पंचायत, पेयजल और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिले में आने वाले पर्यटकों, आगंतुकों के लिए सभी सड़क मार्गों में यातायात व्यस्था सुदृढ़ रखने के साथ ही पार्किंग स्थलों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रखें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।