टैक्सी बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में कोलकाता से आए पर्यटकों को इंटरनेट पर टैक्सी बुकिंग में धोखा मिला। टैक्सी चालक ने एडवांस राशि लेकर अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। पर्यटकों ने पुलिस में शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

टैक्सी बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से ठगी

नैनीताल। कुमाऊं भ्रमण के लिए कोलकाता से आए पर्यटकों को इंटरनेट पर टैक्सी बुक करना महंगा पड़ गया। टैक्सी चालक ने बुकिंग के नाम पर एडवांस राशि लेने के बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। नैनीताल पहुंचने पर पर्यटकों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आम बागान उत्तर पारा, पश्चिम बंगाल निवासी सोमेंद्र भट्टाचार्य ने मल्लीताल चौकी पहुंचकर बताया कि वह 23 मई को कोलकाता से कुमाऊं भ्रमण के लिए निकले थे। इंटरनेट पर एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मुरादाबाद से कुमाऊं भ्रमण के लिए टैक्सी बुक की थी।

खुद को नैनीताल निवासी बताते हुए सतीश नामक व्यक्ति ने पर्यटकों से टैक्सी बुकिंग के एवज में दो हजार रुपये एडवांस लिए। अगले दिन जब पर्यटक मुरादाबाद पहुंचे तो वहां टैक्सी चालक का कोई पता नहीं चला। संपर्क करने पर उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला। कोतवाल राजेंद्र रावत ने कहा कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी टैक्सी चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।