कार की डिग्गी खोलकर सफर करने पर पर्यटक का चालान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नैनीतालनैनीताल, संवाददाता। कार की डिग्गी खोलकर भवाली रोड पर खतरनाक तरीके से सफर करना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पु

नैनीताल। कार की डिग्गी खोलकर भवाली रोड पर खतरनाक तरीके से सफर करना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार भवाली रोड पर एक कार में सवार कुछ लोग डिग्गी खोलकर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद तल्लीताल पुलिस हरकत में आई और वाहन की पहचान कर कार्रवाई शुरू की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


