सरिताताल झील में गिरी कार, बड़ा हादसा टला
मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए चार पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में गिर गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के समय कार में आलम और उमेर नाम के दो पुरुष तथा उनकी दो महिला मित्र थीं। कार को अब पुलिस की निगरानी में निकाला जा रहा है।
नैनीताल, संवाददाता। मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की एक कार मंगलवार को अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि कार नैनीताल से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई की ओर गिरते हुए सरिताताल झील में जा पहुंची। हादसे के बाद कार में सवार कुछ लोग स्वयं बाहर निकल आए, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यूपी नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। मंगोली चौकी प्रभारी भंडारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस की निगरानी में झील में गिरी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


