
गलत दिशा में कार चलाने पर पर्यटकों का चालान
नैनीताल की मालरोड पर एक पर्यटक ने गलत दिशा में कार चलाते हुए पुलिस द्वारा रोके जाने पर भी नहीं रुका। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दया वर्मा के खिलाफ चालान किया। इसके अलावा, अन्य छह लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पीलीभीत के पर्यटक ने पुलिस के रोकने पर भी नहीं रोका वाहन नैनीताल। नैनीताल की मालरोड पर गलत दिशा में कार चलाना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। शुक्रवार को अपर मालरोड पर यूपी से आए पर्यटक गलत दिशा से मल्लीताल की ओर पहुंच गए। पुलिस के रोकने पर नहीं रुकने पर मल्लीताल में वाहन को रोका गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की। एसएसआई युनूस खान ने बताया कि पीलीभीत निवासी दया वर्मा के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
नियमों के उल्लंघन पर छह से अधिक अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




