ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालआज दिखेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

आज दिखेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

सोमवार (आज) को कार्तिक पूर्णिमा और चंद्रग्रहण है। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण कई मामलों में विशेष माना जा रहा...

आज दिखेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 30 Nov 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार (आज) को कार्तिक पूर्णिमा और चंद्रग्रहण है। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण कई मामलों में विशेष माना जा रहा है।

एरीज के खगोल वैज्ञानिक डॉ. बृजेश के मुताबिक सोमवार को लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है, इसलिए इस बार सूतक नहीं लगेगा। इस ग्रहण को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। पंचांग के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आम तौर पर ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है, लेकिन इस चंद्रग्रहण में सूतक नहीं लगेगा। जब उपछाया चंद्रग्रहण लगता है तो इसके सूतक काल को नहीं माना जाता है। सूतक काल पूर्ण ग्रहण में मान्य होता है। इस साल का यह अंतिम चंद्रग्रहण करीब चार घंटे 21 मिनट का होगा। यह चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर दो मिनट पर शुरू होगा और अपराह्न तीन बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा। शाम पांच बजकर 23 मिनट पर उपछाया से अंतिम स्पर्श करेगा। यह चंद्रग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिम अमेरिका आदि देशों में दिखाई देगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें