शाम को चोरी हुई स्कूटी सुबह उसी जगह मिली, मालिक हैरान

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

मल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मंगलवार शाम रिक्शा स्टैंड के पास से गायब हुई एक स्कूटी करीब 12 घंटे बाद उसी स्थान पर

शाम को चोरी हुई स्कूटी सुबह उसी जगह मिली, मालिक हैरान

नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मंगलवार शाम रिक्शा स्टैंड के पास से गायब हुई एक स्कूटी करीब 12 घंटे बाद उसी स्थान पर खड़ी मिली। हालांकि स्कूटी का लॉक टूटा हुआ था और उसका पेट्रोल भी खत्म हो चुका था।जानकारी के अनुसार, पूर्व सभासद पवन बिष्ट ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी स्कूटी मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप पार्क की थी। इसके बाद वह बाजार चले गए। कुछ समय बाद लौटने पर स्कूटी गायब मिली। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। इसी बीच बुधवार सुबह जब पवन बिष्ट दोबारा रिक्शा स्टैंड पहुंचे तो अपनी स्कूटी को देखकर हैरान रह गए।

स्कूटी ठीक उसी स्थान पर खड़ी थी, जहां उन्होंने उसे पार्क किया था। हालांकि जांच करने पर पता चला कि स्कूटी का लॉक टूटा हुआ था और उसका पेट्रोल भी खत्म हो चुका था। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।