भवाली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
भवाली। रामगढ़ रोड़ स्थित एरो इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को केक काटकर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका निशा साह ने दीप प्र

भवाली। रामगढ़ रोड़ स्थित एरो इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका निशा साह ने की। छात्र-छात्राओं ने छात्र जीवन में शिक्षक का महत्व विषय पर विचार रखे। प्रबंधक हितेश साह ने बताया कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। पहली बार शिक्षक दिवस साल 1962 में मनाया गया था। वह भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। यहां भूमिका बगड्वाल, शिवानी बिष्ट, शिखा आर्या, उर्मिला आर्या, ऋतिक नैनवाल, पंकज सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




