सेनिटोरियम मस्जिद तिराहे पर टैक्सियां रोके जाने पर यूनियन नाराज
भवाली में सेनिटोरियम मस्जिद तिराहे पर टैक्सी वाहनों को रोके जाने के खिलाफ टैक्सी यूनियन ने नाराजगी जताई। यूनियन के उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से चालक और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद वाहनों को रोकने की कार्रवाई का विरोध किया और उचित व्यवस्था की मांग की।

भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम मस्जिद तिराहे पर टैक्सी वाहनों को रोके जाने पर टैक्सी यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताई है। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा टैक्सी वाहनों को रोके जाने से चालक और वाहन स्वामी पूरे दिन परेशान रहे। टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने कहा कि यूनियन हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की भावना से खड़ी रहती है, लेकिन शुक्रवार को भवाली से नैनीताल सवारी लेकर जा रही टैक्सियों को सेनिटोरियम क्षेत्र में रोक दिया गया। इससे यात्रियों के साथ-साथ टैक्सी चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूर्व में एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि टैक्सी वाहनों को अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाएगा, बावजूद इसके टैक्सियों को रोकने की कार्रवाई की गई।
इससे टैक्सी चालकों और वाहन मालिकों में नाराजगी है। संजय ने कहा कि पर्यटन सीजन और लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच टैक्सी चालक पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में बिना वजह वाहनों को रोकने से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट व्यवस्था लागू करने की मांग की। टैक्सी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि भविष्य में भी टैक्सी वाहनों को इसी तरह रोका गया तो यूनियन आगे की रणनीति बनाने को मजबूर होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


