Nainital News: बेतालघाट में चिकित्सा शिविर में 267 मरीजों ने कराई जांच

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: गरमपानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 267 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अस्थि रोग, स्त्री रोग और बाल रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श और उपचार दिया। इसके साथ ही टीबी उन्मूलन अभियान भी चलाया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण जांचें की गईं।

बेतालघाट में चिकित्सा शिविर में 267 मरीजों ने कराई जांच
बेतालघाट में चिकित्सा शिविर में 267 मरीजों ने कराई जांच

Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, उन्हें परामर्श और उपचार दिया। दिनभर चले शिविर में 267 मरीजों ने जांच कराई।शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप पटपटिया, फिजिशियन डॉ. मनोज कांडपाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित, डॉ. शिशिर मोहन, फिजिशियन डॉ. रतनदीप, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा और डॉ. निशा ने मरीजों की जांच की। शिविर के सफल संचालन में बीपीएम पाठक, लैब टेक्नीशियन कमलेश भोज और सागर पंत समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया। शिविर में अस्थि रोग के 49, स्त्री रोग के 58 और बाल रोग के 67 मरीजों का परीक्षण किया गया।

सामान्य ओपीडी में भी 93 मरीज पहुंचे। जांच के दौरान 18 एक्स-रे किए गए, जिनमें पांच छाती के एक्स-रे शामिल रहे। वहीं, 39 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। शिविर में टीबी उन्मूलन अभियान को भी प्राथमिकता दी गई। इस दौरान 32 निक्षय आईडी बनाई गईं और 32 ट्रूनेट सैंपल लिए गए। पांच लोगों का निक्षय मित्र पंजीकरण, एक गर्भवती महिला का एएनसी पंजीकरण और 45 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। इसके अलावा 23 मरीजों में उच्च रक्तचाप और 19 मरीजों में मधुमेह की जांच की गई। 32 लोगों की लैब जांच की गई, जबकि एक लाभार्थी को एचपीवी का टीका लगाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।