ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालदुर्गा पूजा महोत्सव के लिए उप समितियों का गठन

दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए उप समितियों का गठन

सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में 15 अक्तूबर से प्रस्तावित दुर्गापूजा महोत्सव की सफलता पर मंथन किया...

दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए उप समितियों का गठन
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 16 Sep 2018 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में 15 अक्तूबर से प्रस्तावित दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी पर मंथन किया गया। महोत्सव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए उप समितियों का गठन किया गया। इस दौरान आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में मूर्ति निर्माण एवं साज सज्जा के प्रभारी की जिम्मेदारी शंकर गुहा मजूमदार को दी गई। जबकि मूर्ति का निर्माण कविराज साना द्वारा किया जाना तय हुआ। कलश यात्रा के प्रभारी नरदेव शर्मा होंगे। पूजन कार्य के प्रभारी किशन अधिकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी त्रिभुवन फत्र्याल, भंडारा प्रसाद एवं प्रशासन से पत्राचार प्रभारी नरदेव शर्मा, दीपदान आलोक चौधरी, बैंड व्यवस्था प्रभारी सीके दास, स्मारिका प्रभारी जीएन साह तथा शोभायात्रा विसर्जन के प्रभारी महेश अरोरा होंेगे। बैठक की अध्यक्षता प्रेम कुमार शर्मा ने की जबकि संचालन सुरेश चंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष चंदन कुमार दास, महासचिव नरदेव शर्मा, राकेश कुमार, विनोद पंत, भाष्कर बिष्ट, सुमित दास, ज्योति पांडे, अमन, राकेश मेहरा, राजुल, लोकेश पाल, नीमा भंडारी, सावित्री सनवाल, डौली भट्टाचार्या, ममता भट्ट, चंचला बिष्ट, रश्मि राणा, मधु बिष्ट, हेमा भट्ट, सीमा गुरूरानी, सेषपाल कपकोटी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें