अभिव्यक्ति 2026 में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

लौंगव्यू पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक स्कूल फेस्ट अभिव्यक्ति-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चारों हाउसों के विद्यार्थियों ने

अभिव्यक्ति 2026 में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

नैनीताल। लौंगव्यू पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक स्कूल फेस्ट अभिव्यक्ति-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चारों हाउसों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फेस्ट के अंतर्गत कुल 26 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मोबाइल फोटोग्राफी, साइंस मॉडल, ग्रुप डांस, फैशन शो विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। फैशन शो में प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों की जनजातीय संस्कृति को आकर्षक परिधानों और प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। ग्रुप डांस में विद्यार्थियों ने 60 और 90 के दशक के लोकप्रिय गीतों पर प्रस्तुतियां दी।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में छात्रों की वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। समग्र प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के ग्रीन हाउस (कैलाश हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सत्र 2025-26 की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सीडी त्रिपाठी मेमोरियल ट्रॉफी एवं डॉ. गिरी बाला पंत छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां विद्यालय की संरक्षिका सुनीता त्रिपाठी, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्या कविता सनवाल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।