छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से छात्रों में आक्रोश
भवाली के डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि स्पष्ट नहीं होने पर छात्र आक्रोशित हैं। तल्ला रामगढ़ महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने चुनावी अधिसूचना की मांग की है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि...

भवाली। डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम स्पष्ट नहीं होने से छात्र आक्रोशित हैं। तल्ला रामगढ़ महाविद्यालय के छात्रनेताओं और प्रत्याशियों ने चुनावी अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग की है। पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष प्रत्याशी यमुना आर्या ने कहा कि पिछले वर्ष पहली बार रामगढ़ महाविद्यालय में चुनाव होने थे, लेकिन समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से कोई प्रत्याशी नहीं चुना गया। कहा कि इस वर्ष समय पर चुनाव होने चाहिए, जिससे पहली बार रामगढ़ में छात्रसंघ चुना जा सके। विवि प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी आशीष कबड्वाल ने कहा कि सदि सोमवार तक तिथि तय नहीं हुई, तो भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


