Nainital News: निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कांग्रेस नेता शर्मा ने उठाए सवाल
Nainital News: भीमताल में धानाचूली ग्राम सभा में करोड़ों रुपये के आयुर्वेदिक अस्पताल की सुरक्षा दीवार बारिश में गिर गई। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा होने से अस्पताल की पूरी इमारत संकट में पड़ सकती है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

Nainital News: भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा धानाचूली में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल की सुरक्षा दीवार बरसात में भरभराकर गिर गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो पूरी इमारत खतरे की जद में आ सकती है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। शर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे अस्पताल भवन के दूसरे तल का लिंटर भी अभी नहीं पड़ा है और इससे पहले ही सुरक्षा दीवार का गिर जाना गंभीर लापरवाही का संकेत है।
कहा कि निर्माण के शुरुआती चरण में ही सुरक्षा दीवार का ढह जाना कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने मांग की कि पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए और आवश्यकता पड़ने पर भवन का निर्माण दोबारा कराया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


