Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsStrict Action Against Littering Near Jim Corbett Tiger Reserve
कॉर्बेट के आसपास गंदगी फैलने वालों पर कसेगा शिकंजा

कॉर्बेट के आसपास गंदगी फैलने वालों पर कसेगा शिकंजा

संक्षेप:

हल्द्वानी में जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख वन संरक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होटल-रिजॉर्ट संचालक ठोस कचरा निस्तारण करें और खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ नियमित गश्त कर कार्रवाई की जाए।

Dec 06, 2025 11:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी। जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास कूड़ा फैलाने वालों पर अब सख्ती होगी। प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) उत्तराखंड ने मातहत अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ‘हिन्दुस्तान’ ने 2 और 3 दिसंबर को ‘कॉर्बेट के किनारे गंदगी से बदल रही वन्यजीवों की आदत’ और ‘कॉर्बेट से सटे 200 होटल रिजार्ट का कूड़ां कहां जा रहा’ शीर्षक से खबरें प्रकाशित कर जंगल के आसपास गंदगी का मुद्दा उठाया था। शुक्रवार को वन विभाग के नव नियुक्त प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) रंजन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में कॉर्बेट में कचरे का मुद्दा प्रमुखता से उठा। प्रमुख वन संरक्षक ने साफ कहा कि कूड़ा डालने वालों को नोटिस जारी कर तुरंत कार्रवाई की जाए और सभी होटल-रिजॉर्ट संचालकों से ठोस कचरा निस्तारण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराई जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें, इन दिनों सोशल मीडिया पर सांभर का कचरा खाते हुए फोटो वायरल हो रहा है। इससे पहले हिरन, हाथी के भी प्लास्टिक व कचरा खाने के दृश्य सामने आ चुके हैं। जिससे पार्क प्रबंधन, रामनगर वन प्रभाग और रामनगर नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी व्यक्ति या संस्था खुले में कचरा न डाले। कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नियमित गश्त करने के भी निर्देश दिए हैं। कार्बेट में हर साल लगभग 4 लाख पर्यटक आते हैं। रामनगर में सड़क-जंगल के किनारे पड़े कूड़े के ढेर से विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क की छवि को भी धक्का लग रहा है।