लालकुआं विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कृषि कानूनों को रद करने की मांग और देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी किसान न्याय यात्रा का आयोजन कर रही है। 29 दिसंबर को पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से आप सांसद भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यात्रा ऊधमसिंह नगर के जसपुर से शुरू होकर काशीपुर पहुंचेगी। अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता, किसान व आम लोग किसान न्याय यात्रा में भागीदार बनें। बैठक की अध्यक्षता आप नेता सुरेश जोशी ने की। इस दौरान आप नेता दीपक पांडे, सिरोमनी जोशी, कपिल देव सिंह दानू, पुष्कर सिंह बिष्ट, डॉ. कृष्णा सैनी, देवेंद्र सिंह कार्की, हरीश कोटलिया, राजेंद्र मेहता, मनोज सिंह बिष्ट, सूरज कुलारा, प्रियांशु आर्या, करन मटियाली आदि उपस्थित रहे।