ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालघास काटने को लेकर चली दरांती, दो महिलाएं गंभीर

घास काटने को लेकर चली दरांती, दो महिलाएं गंभीर

बगड़ गांव में घास काटने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को दो महिलाओं के बीची तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते नोकझोंक मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में दरांती तक चल गई। दोनों पक्षों की घायल महिलाओं...

घास काटने को लेकर चली दरांती, दो महिलाएं गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 01 Jun 2019 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बगड़ गांव में घास काटने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को दो महिलाओं के बीची तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते नोकझोंक मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में दरांती तक चल गई। दोनों पक्षों की घायल महिलाओं को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के पट्टी पटवारी अर्जुन बिष्ट के मुताबिक घास काटने वाले क्षेत्र में अपना स्वामित्व बताने को लेकर दोनों महिलाओं में झगड़ा हुआ। राजस्व अभिलेखों और नक्शों के आधार पर पड़ताल कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

ग्राम बगड़ महरोड़ा निवासी भगवती देवी (46) पत्नी केशर सिंह बीते शुक्रवार की सायं क्षेत्र में घास काट रही थी। इसी दौरान मुन्नी देवी (60) पत्नी तिलराम तथा उसका बेटा भुवन चंद्र वहां पहुंच गए। मुन्नी देवी ने घास काटने वाली जमीन पर अपना स्वामित्व बताते हुए भगवती को घास काटने से रोका। इसी बीच दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच मुन्नी देवी का पुत्र भी गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने इसी दौरान समीप में रखी दरांती को उठाया और भगवती देवी पर वार कर दिया। भगवती देवी जमीन पर गिर गई। भगवती देवी के शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। उक्त हमले से भगवती की आंख जरूर बच गई थी, लेकिन आंख के ठीक नीचे से काफी खून बह रहा था। परिजन भगवती को बीडी पांडे अस्पताल लाए। उधर मुन्नी देवी के परिजन भी उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। उनका कहना था कि भगवती के साथ हुई मारपीट व धक्का मुक्की से वह भी घायल हुई हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पूछे जाने पर पट्टी पटवारी ने बताया घास काटने वाले जमीन के स्वामित्व विवाद को लेकर यह झगड़ा हुआ। जिसकी पड़ताल की जाएगी। भगवती देवी के पति की तहरीर के आधार पर भुवन उसकी मां व पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें