निकायों में एक से 30 जून तक लगेगा लोक कल्याण मेला
नैनीताल जिले में 1 से 30 जून तक स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 'लोक कल्याण मेला' और स्वनिधि महोत्सव जैसे आयोजन शामिल हैं, जिनका उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना और जागरूकता बढ़ाना है।

नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिले के सभी निकायों में एक से 30 जून तक स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत निकाय स्तर पर ‘लोक कल्याण मेला’ भी लगाया जाएगा। नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा और तिथियां तय कर दी गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाना है। नगर पालिका नैनीताल में तीन जून को पंत पार्क मल्लीताल में लोक कल्याण मेला और 18 जून को स्वनिधि महोत्सव आयोजित होगा। नगर पालिका भीमताल में 12 व 16 जून को लोक कल्याण मेला, नगर पालिका भवाली में 17 जून को मेला, नगर पंचायत लालकुआं में 20 व 24 जून को मेला लगाया जाएगा।
इन आयोजनों के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के परिवारों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। साथ ही योजना के प्रति हितधारकों में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। मेले में शिविर लगाकर फेरी व्यवसायियों को ऋण और क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


