छात्रों को दी ह्यूस्टन मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली की जानकारी
नैनीताल में डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग ने शनिवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता प्रो. तेजेंद्र एस गिल ने जंतु विज्ञान के समसामयिक विषयों पर चर्चा की। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने विद्यार्थियों को वैश्विक मंच से जोड़ने का महत्व बताया। कार्यक्रम में कई अन्य प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।

नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें ह्यूस्टन मेडिकल कॉलेज यूएसए के इंस्ट्रक्शनल प्रोफेसर एवं स्नातक प्रयोगशाला शिक्षण के निदेशक प्रो. तेजेंद्र एस गिल ने बतौर मुख्य वक्ता जंतु विज्ञान के समसामयिक एवं ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा की।मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत रहे। शुरुआत में विभागाध्यक्ष प्रो. एचसीएस बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। प्रो. तेजेंद्र एस गिल ने ह्यूस्टन मेडिकल कॉलेज के जीव विज्ञान एवं जैव रसायन विभाग की कार्यप्रणाली, शोध सुविधाओं और शिक्षण पद्धतियों की जानकारी छात्रों के साथ साझा की।
प्रो. गिल ने विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जिज्ञासा और निरंतर अभ्यास से ही विज्ञान में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध की संभावनाओं, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को वैश्विक मंच से जोड़ते हैं और उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं। इस दौरान पर प्रो. मंजू लता, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो. सतीश पंत, प्रो. हेमा तिवारी, डॉ. राशि मिगलानी, डॉ. नगमा परवीन, डॉ. महेंद्र सिंह राणा, डॉ. हिमांशु लोहनी, डॉ. सीता आदि मौजूद रहे l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


