ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालविद्यालयों में अंग्रेजी के ज्ञान पर विशेष ध्यान दें शिक्षक: डॉ. सती

विद्यालयों में अंग्रेजी के ज्ञान पर विशेष ध्यान दें शिक्षक: डॉ. सती

अपर निदेशक कुमाऊं डॉ. मुकुल कुमार सती ने शनिवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर पठन-पाठन का जायजा...

विद्यालयों में अंग्रेजी के ज्ञान पर विशेष ध्यान दें शिक्षक: डॉ. सती
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 25 May 2019 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं डॉ. मुकुल कुमार सती ने शनिवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर पठन-पाठन का जायजा लिया। स्कूलों में लगातार गिर रही छात्रसंख्या पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में अंग्रेजी के ज्ञान पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रतिभा दिवस के अवसर पर एडी डॉ. सती ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राबाइंका नैनीताल में शिक्षकों की बैठक ली। कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों में अंग्रेजी का ज्ञान उत्तम नहीं होने के चलते छात्रसंख्या घट रही है। इसलिए स्कूलों में छात्रसंख्या बढ़ाने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। सबसे पहले अंग्रेजी के ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राइंका दोगड़ा का निरीक्षण किया। यहां भी छात्रसंख्या कम होने के कारण उन्होंने सख्ती से इस पर ध्यान रखने की बात कही। यहां प्रधानाचार्य सावित्री दुग्ताल, प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, उमा जोशी, रीता वर्मा, मीनाक्षी कांडपाल, ममता जोशी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें