ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालगरीब असाध्य बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए मददगार बना सूद ऐप

गरीब असाध्य बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए मददगार बना सूद ऐप

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा असाध्य रोगों से पीड़ित गरीब बच्चों के उपचार के लिए शुरू की गई सूद एप योजना खासी सफल साबित हो रही...

गरीब असाध्य बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए मददगार बना सूद ऐप
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालWed, 04 Nov 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

नैनीताल। हमारे संवाददाता

जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से असाध्य रोगों से पीड़ित गरीब बच्चों के उपचार के लिए शुरू की गई सूद एप योजना खासी सफल साबित हो रही है। अब तक 17 गरीब परिवार के बच्चे इससे लाभांवित हो चुके हैं। बीते वर्ष प्रदेश के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसका उद्घाटन किया था। हाल ही में डीएम की ओर से सूद पोर्टल के पावर प्रजेंटेशन पर मुख्य सचिव ने भी इसकी सराहना की थी। कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सूद एप को सक्रिय किया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत असाध्य रोगों से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण का कार्य आरबीएसके टीम सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। संबंधित जानकारी सूद पोर्टल अपर अपलोड की जा रही है। निगरानी डीएम, सीएमओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा की जा रही है। अब तक 17 असाध्य रोगों से ग्रसित बच्चों का इलाज किया जा चुका है। 10 ग्रसित बच्चों का इलाज राजधानी के मैक्स और जॉलीग्रांट अस्पतालों में सफलतापूर्वक हुआ है। जबकि 7 बच्चों का इलाज बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में हुआ है। प्रशासन की ओर से कई लोगों को आने जाने का वाहन खर्च भी दिया गया।

बहुद्देशीय शिविरों में भी असाध्य बीमारियों से ग्रसित बच्चों का चिंहीकरण किया जा रहा है। बीते दिनों अघरिया में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में भी कार्डियक डिस आर्डर, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, कंवलसिव डिस ओर्डर तथा डीफ एंड डम (मूक बधिर) बीमारियों से ग्रसित चार बच्चे मनीष, लक्ष्मी, कंचन कुमार, दीपांशु बिष्ट चिन्हित हुए। इन्हें हल्द्वानी भिजवाया है, जरूरत पडी तो देहरादून भेजा जाएगा। बच्चों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने का काम आरबीएसके सदस्यों द्वारा निरन्तर किया जा रहा है। टीम सदस्य, आगनबाड़ी कार्यकर्ती तथा एएनएम, आंगनबाड़ी से भी मदद ले रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें