रामगढ़ में शिव महापुराण कथा में उमड़ी भीड़

Feb 09, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

भवाली के तल्ला रामगढ़ में नवनिर्मित महाकाल मंदिर में 5 से 15 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने आ रहे हैं। महंत दिगंबर विवेकानंद सरस्वती जी महाराज के प्रयासों से यह कथा आयोजित की जा रही है।

रामगढ़ में शिव महापुराण कथा में उमड़ी भीड़

भवाली। तल्ला रामगढ़ स्थित नवनिर्मित महाकाल मंदिर में 5 फरवरी से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 15 फरवरी को संपन्न होगा। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं। निरंजनी अखाड़ा के महंत दिगंबर विवेकानंद सरस्वती जी महाराज के प्रयासों और क्षेत्रीय शिव भक्तों के सहयोग से आयोजित इस कथा का व्यासत्व बाल योगी सिद्धि शिव शंकर गिरि जी महाराज कर रहे हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की हैं और अधिक से अधिक लोगों से कथा में सहभागी बनने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।