Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsSherwood College Hosts 13th All India Loveline Quiz and Debate Competition
प्रश्नोत्तरी में शेरवुड, वसंत वैली तो वाद-विवाद में मॉर्डन स्कूल दिल्ली विजेता

प्रश्नोत्तरी में शेरवुड, वसंत वैली तो वाद-विवाद में मॉर्डन स्कूल दिल्ली विजेता

संक्षेप:

नैनीताल में शेरवुड कॉलेज में तीन दिनी 13वीं अखिल भारतीय लवलीन प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वाद-विवाद में मॉर्डन स्कूल बाराखंबा दिल्ली विजेता बना, जबकि सामान्य ज्ञान में शेरवुड...

Sep 21, 2025 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। शेरवुड कॉलेज में तीन दिनी 13वीं अखिल भारतीय लवलीन प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतिम दिन रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में मॉर्डन स्कूल बाराखंबा दिल्ली विजेता बना। इससे पूर्व शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज और वसंत वैली नई दिल्ली संयुक्त विजेता बने, जबकि आरआईएमसी देहरादून दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीतकर मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड दिल्ली और वसंत वैली दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में मार्डन स्कूल बाराखंबा रोड दिल्ली पहले और वसंत वैली स्कूल दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेरवुड के छात्र अर्श सेलवाल को सर्वश्रेष्ठ वक्ता व छात्रा आन्या खंडेलवाल को सर्वश्रेष्ठ संरचनात्मक वक्ता का पुरस्कार दिया गया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सेक्रेट हार्ट लुधियाना सिस्टर वीना डिसूजा, मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने‌ कहा कि इस प्रकार की बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भागीदारी से छात्रों में आत्मविश्वास की वृद्धि के साथ साथ अभिव्यक्ति शक्ति का भी सकारात्मक विकास होता है। इसके बाद उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए।